Top News

करोड़ों की लागत से लगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल, 234 में 50 से अधिक पोल पड़े बंद, कई पोलों पर लाइट ही नहीं

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी नगर पंचायत में करोड़ों की लागत से लगाए गए 234 एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल की मौजूदा स्थिति सवालों के घेरे में है। कुछ स्थानीय व्यक्तियों अभिनव, बंटी, हेमंत, उपेंद्र, बाबू, रवि ने बताया कि दुद्धी में 50 से अधिक एलईडी स्ट्रीट लाइट पोल बंद पड़े है, जबकि दर्जनों ऐसे पोल भी नजर आए, जिन पर एलईडी लाइट ही नहीं लगी है और केवल खम्भा खड़ा दिखाई दे रहा है।









नगर को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाए गए इन पोलों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई स्थानों पर लाइट व्यवस्था ठप है।

इन्होंने पोलों की वायरिंग पर भी सवाल उठाया और कहा कि एक पोल से दूसरे पोल को जोड़ने वाली विद्युत वायरिंग के लिए कई जगहों पर तारों को बिना किसी पाइप या सुरक्षा कवर के सीधे जमीन के अंदर डालकर ऊपर से मिट्टी से ढक दिया गया है। कुछ ही स्थानों पर जमीन के अंदर जाने वाली वायरिंग को पाइप के भीतर डाला गया है। ऐसे में इन तारों की गहराई, सुरक्षा पाइप/कंड्यूट का इस्तेमाल, केबल की गुणवत्ता, इंसुलेशन तथा अर्थिंग व्यवस्था की तकनीकी जांच कराया जाना जरूरी है।


अभिनव, बंटी, हेमंत, उपेंद्र, बाबू, रवि ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। मांग की गई है कि पूरे कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और सिर्फ बंद पड़ी लाइटों की जांच तक मामला सीमित न रहे। जांच के दौरान संबंधित कार्य के एस्टीमेट, टेंडर की शर्तों और तकनीकी मानकों को मौके पर हुए कार्य से मिलान कराने की भी मांग की गई है। यह भी देखा जाए कि स्वीकृत कार्य में जिस प्रकार के पोल, केबल, पाइप, फाउंडेशन और अन्य सामग्री का प्रावधान था, वास्तव में मौके पर वही सामग्री इस्तेमाल हुई है या नहीं। आगे कहा कि उच्चस्तरीय जांच की जाए तो कई खुलासे सामने आ सकते है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume