Top News

तेज बारिश में कोदई बरवारी का संपर्क मार्ग टूटा, आवागमन प्रभावित,

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

खलियारी सोनभद्र 






माची थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूसलाधार बारिश होने के कारण ग्राम पंचायत बाकी के टोला कोदई बरवारी का संपर्क मार्ग बह गया जिसके चलते गांव वालों को काफी कठीनाईयों का सामना करना पड़ रहा है उस क्षेत्र के लोगों को इलाज और बच्चों को शिक्षा के लिए खलियारी  मार्केट आना पड़ता है इस रोड को टूट जाने के वजह से उस गांव में आवश्यकता पड़ने पर एंबुलेंस भी नहीं जा सकती जिसके वजह से लोगों को मुलभुत समस्याओं से भी वंचित रह जाएंगे।








        आप को बता दें कि लगातार हो रही बारिश से न केवल कई संपर्क मार्ग टूटे है बल्कि कई घर भी जमींदोज हो गए है माची थाना क्षेत्र के कोदई, बरवारी संपर्क मार्ग के टूटने से न केवल आवागमन बाधित हुआ साथ कई गावों का संपर्क भी टूट गया है इसी रास्ते से लोग ब्लॉक मुख्यालय ,खलियारी ,बैनी बाजार में जरूरी कार्य से आते है छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो गई किसी ग्रामीण की तबियत भी खराब हो जायेगी तो उस रास्ते से एंबुलेंस भी नहीं जा सकती है इन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए आदेशित करने की मांग की है। ताकि लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume