Top News

दुद्धी प्रेस क्लब ने क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 


उपेंद्र कुमार तिवारी संवाददाता।







दुद्धी,सोनभद्र। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बीआरसी परिसर दुद्धी में दुद्धी प्रेस क्लब के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम चरण सिंह, प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक के अंदर अपने कार्य के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। एक शिक्षक का उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि अपने शिष्यों को बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक के रूप में गढ़ना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे शिक्षक कार्यकाल में एक भी सीएल (आकस्मिक अवकाश) नहीं लिया, जो उनके कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।


वहीं अमर सिंह, प्रधानाचार्य बहेरा डोल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक ही विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें समाज, राष्ट्र और देश के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।


वक्ताओं ने कहा कि महान दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में परिवर्तित करने वाला ही सच्चे अर्थों में शिक्षक कहलाता है।दुद्धी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी सम्मानित गुरुजनों को प्रशस्ति पत्र, डायरी व पेन भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।समारोह में सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों में कृष्ण कुमार डीपीएस,श्यामचरण रा०हाई स्कूल बैरखड़, अमर सिंह रा०हाई स्कूल बहेराडोल,राघवेन्द्र प्रताप भाटिया शिवम इ का महुली,रीता कुमारी सोनाँचल इंटर कॉलेज, दुद्धी, लोकपति वर्मा प्रा० वि०कोरगी, राम रक्षा सिंह कम्पोजिट स्कूल दिघुल, मनोज यादव प्रा वि बेगारीटोला, नीरज कुमार सीपीएस स्कूल दुद्धी, मुसई राम पूर्व मा वि बीड़र सहित एक दर्जन शिक्षक शामिल रहें।समारोह के अंत में प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश यादव ने सभी आगंतुक अतिथियों, प्रबुद्ध जनों और पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी।


इस मौके पर दुद्धी प्रेस क्लब सचिव रवि सिंह, इब्राहिम खान,सुशील गुप्ता,राकेश गुप्ता, राजा, धर्मेंद्र गुप्ता , मनीष कुमार सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद रहें।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष रमेश यादव ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume