पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़ चन्दौली
गरीबों की मदद के साथ मरीजों को फल वितरित कर मनाया जन्मदिन
राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार व उनकी पत्नी मुनीया सिंह जिला पंचायत सदस्य का जन्मदिन समारोह मंगलवार को नौगढ़ कस्बा में स्थित अपने आवास पर काफी धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर सांसद ने अपनी पत्नी एवं बरहमोरी (सोनभद्र) क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य मुनिया देवी के साथ जरूरतमंदों को साइकिल विकलांगों को टा्ईसायकिल महिलाओं को सिलाई मशीन व मरीजों को फल वितरित किया।
सांसद व जिला पंचायत सदस्य के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा चकिया रावर्टसगंज घोरावल दुद्धी व ओबरा क्षेत्र के काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्र के गरीब, दिव्यांग, छात्र-छात्राएं और अन्य जरूरतमंद लोग शामिल हुए।
सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती गर्भवती महिलाओं व मरीजों को कंबल और फल वितरित किया।
वहीं अपने आवास पर लगभग 60 किशोरियों को विद्यालय जाने के लिए साइकिलें बांटा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन देकर के एक दर्जन से अधिक दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित कर उन्हें आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ी खुशी है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सहूलियत होगी और उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। सिलाई मशीनें पाकर के महिलाएं घर पर ही सिलाई का कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगी। दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल मिलने से उनके दैनिक जीवन में आवागमन आसान होगा।
कहा कि गरीबों, महिलाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों की मदद के लिए आगे भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
साथ ही जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित सपा कार्यकर्ता और पूर्व विधायक-सांसद मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, रामनिहोर यादव पूर्व विधायक रमेश दूबे गोबिंद सिंह राजनाथ नरसिंह यादव जिलाजीत यादव संदीप जायसवाल पारसनाथ खरवार अजीज अली परमानंद यादव, अजीत कुमार ईत्यादि मौजूद रहे। मौजूद समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व सगे संबंधियों ने सांसद व जिला पंचायत सदस्य को जन्मदिन की बधाई देकर के उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना किया।

Post a Comment