पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़ चंदौली
प्रधानमंत्री व गृहमंत्री समेत शुभचिंतकों के प्रति सांसद ने व्यक्त की कृतज्ञता
नौगढ़। लोकसभा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर मिले शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त किया है। सांसद ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताया है।
सांसद ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि जन्मदिन के अवसर पर लोगों का मिले हार्दिक शुभकामना एवं स्नेहपूर्ण संदेश के लिए हृदय से आभार जताया हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं उनके लिए सदैव प्रेरणादायी हैं।
सांसद ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर मिले शुभकामनाओं से उन्हें आत्मीयता और प्रोत्साहन का अनुभव हुआ है। सांसद ने सभी शुभचिंतकों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सादर धन्यवाद दिया।
सांसद का यह आभार संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। संदेश के माध्यम से उन्होंने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति सम्मान और धन्यवाद प्रकट किया।

Post a Comment