Top News

थाना क्षेत्र के खलियारी मार्केट में डग्गामार वाहनों का कहर, सवारियों को भूसे की तरह भरकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, पुलिस बनी मूकदर्शक*

  पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 








*रायपुर/सोनभद्र।* जनपद सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत *खलियारी मार्केट* में डग्गामार वाहनों की भरमार से आम जनता की जान खतरे में है। यहां ऑटो, पिकअप और छोटी लोडर गाड़ियों में सवारियों को *भूसे की तरह नीचे-ऊपर ठूंस-ठूंस कर* ले जाया जा रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसका कोई भय नहीं है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खलियारी मार्केट से रायपुर, सोनभद्र और आसपास के गांवों के लिए चलने वाले डग्गामार वाहन क्षमता से तीन गुना अधिक सवारी भरकर फर्राटा भर रहे हैं। एक-एक पिकअप में 25 से 30 लोग लटक कर यात्रा करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी तरह जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।








*पुलिस स्टेशन की भूमिका पर सवाल*

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खलियारी मार्केट से महज कुछ दूरी पर रायपुर थाना स्थित है, लेकिन पुलिस द्वारा इन डग्गामार वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रोजाना पुलिस के सामने से ओवरलोड वाहन गुजरते हैं, फिर भी चालान या रोकटोक नहीं होती। इससे वाहन चालकों के हौसले बुलंद हैं।


लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने सिर्फ खानापूर्ति की। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।


*बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है पुलिस?*

सवाल यह है कि क्या पुलिस प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जब तक कोई जनहानि नहीं होगी, तब तक कार्रवाई नहीं होगी? यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।


*जनता की मांग*

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *अभिषेक वर्मा* से मांग की है कि खलियारी मार्केट में चल रहे डग्गामार वाहनों पर तत्काल अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए, ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जाए और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume