Top News

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप - निष्पक्ष जांच की मांग

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 










*माची थाना के दरेव, देवहार गांव का मामला, परिजनों में आक्रोश*

खलियारी सोनभद्र







*सोनभद्र।* जनपद के माची थाना क्षेत्र के दरेव, देवहार गांव में 45 वर्षीय युवक लक्ष्मी सिंह खरवार पुत्र दीनबंधु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।









*दवा वितरण को लेकर हुई थी कहासुनी*

परिजनों के अनुसार गांव में किसी संस्था की एंबुलेंस दवा वितरण करने आई थी। दवा लेने गए लक्ष्मी सिंह की दवा की गुणवत्ता और अभाव को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने माची थाने पर फोन कर सूचना दी।









*मां-बेटी का संयुक्त बयान - जांच की मांग*

मृतक की पत्नी गीता देवी और बेटी मनीषा 17 वर्ष ने संयुक्त रूप से बताया - "पुलिस मौके पर आई और मारपीट की। शाम को दोबारा आई और पानी डाल-डाल कर पीटा और कहा तुमको यहां पर नहीं रहने देंगे। इसी डर से उन्होंने फांसी लगा ली। हमें न्याय चाहिए, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।"








*बेसहारा हुआ परिवार, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार*

मृतक अपने पीछे पत्नी गीता देवी, इंटर की छात्रा बेटी मनीषा 17 वर्ष, बेटा कृष्ण प्रताप 15 वर्ष और छोटा बेटा जगदू 13 वर्ष को छोड़ गया है। परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


*पुलिस का पक्ष*

थाना प्रभारी माची चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। उन्होंने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume