Top News

दुर्गा पूजा में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद, हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 






नवरात्रि में नव दिवसीय श्रीराम कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूजा समितियों के साथ बैठक


नौगढ़। दुर्गा पूजा, नवरात्रि के नव दिवसीय श्रीराम कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की तैयारी शुरू कर दिया है। सोमवार को नौगढ़ थाना परिसर में सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में पूजा समितियों और आयोजकों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन कराने की अपील किया। 

साथ ही चेतावनी दिया कि पूजा और विसर्जन के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों का विशेष ध्यान रखा जाय। पंडालों के पास पर्याप्त मात्रा में बालू की व्यवस्था रखना जरूरी है। 

बिजली की वायरिंग और कनेक्शन भी पूरी तरह सुरक्षित तरीके से कराया जाय जिससे  शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों से आग लगने की घटना न हो सके। 

आयोजकों से किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना देने को कहा।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली भ्रामक अथवा अफवाह से जुड़ी किसी सूचना पर भरोसा न करके इस बारे में तत्काल सूचना पुलिस को दिया जाय। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

 पूजा समितियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवाद की स्थिति में खुद कार्रवाई करने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील किया।

पुलिस ने डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया। पूजा समितियों से जुलूस के मार्ग, समय और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया।

नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार, लौवारी कला, विशेश्वरपुर और बोझ गांव में परंपरागत तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। इस दौरान नवरात्रि के नव दिवसीय श्रीराम कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित जल सरोवरों में किया जाएगा।

बैठक में उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हरियाबांध शिवानंद, उपनिरीक्षक रमेश भारती 

समेत पुलिसकर्मी और पूजा समितियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume