पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
लक्ष्मी खरवार प्रकरण में भाजपा ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार कि एक प्रतिनिधिमंडल नगवां ब्लॉक के देव हार गांव पहुंचकर स्वर्गीय के परिजनों से मुलाकात कि तथा शोक संवेदना भी व्यक्त किया गया। प्रतिनिमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी एवम् पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिमंडल ने स्वर्गीय स्वर्गीय लक्ष्मी खरवार कि पत्नी गीता देवी एवम् उनकी माता से बातचीत कर पूरे घटना क्रम कि जानकारी प्राप्त किया गया। परिजनों द्वारा 4पुलिस पर लक्ष्मी खरवार को बिना किसी गलती के मारना गंभीर आरोप लगाया गया है जिससे आहत होकर लक्ष्मी खरवार द्वारा फांसी लगा ली गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा है कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील प्रकरण है। पूरे मामले कि जांच निष्पक्ष एवम् उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा जांच में भी दोषी पाए उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कारवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन कि भी जॉच होनी चाहिए कि किसके आदेश से दवा बांटने जाते हैं। साथ ही सीएमओ द्वारा हंस फाउंडेशन कि भी पूरी जॉच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आकस्मिक परिजनों को नियमानुसार मिलने वाला सहायता एवम् आकस्मिक दुर्घटना बीमा सहित अन्य शासकीय लाभ दिलाने के संबंध में एसडीएम से भी बात किया गया है। प्रतिनिमंडल ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से पूरे प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच एवम् आवश्यक कार्य वाई कि मांग की है ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सके और क्षेत्र में किसी भी भ्रामक अफवाहों पर विराम लग सके।। इस दौरान मौके पर धीरेन्द्र पटेल, इंद्रजीत खरवार, श्याम खरवार, लक्ष्मण खरवार, छोटेलाल खरवार, बुल्लू शर्मा सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Post a Comment