Top News

नगर वासियों को शुद्ध पानी पीने हेतु पांच वार्डों में आरओ वाटर कूलर का शुभारंभ

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 

विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर चेयरमैन ने नगरवासियों को दी शुद्ध पेयजल की सौगात









दुद्धी, सोनभद्र। विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने नगर के पांच वार्डों में सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ कर इसे नगरवासियों को समर्पित किया। शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।





चेयरमैन कमलेश मोहन ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप नगर के सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोलर आरओ वाटर कूलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वार्ड नंबर 2, 3, 5, 10 और 11 में आरओ वाटर कूलर सिस्टम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि शेष वार्डों में भी कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही वहां के रहवासियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धनौरा जुबेर आलम, सभासद सरोज आनंद अग्रहरि, मोनू सिंह, धीरज जायसवाल, आमेश सिंह, शाहिद आलम,अंका कुमार, मोहित अग्रहरि, विकास मद्धेशिया, पीयूष कसेरा अमृत, पीपी जीतेन्द्र चंद्रवंसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume