Top News

जोरूखाड़ में मालिया नदी का पुल टूट कर धंसा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, स्कूली बच्चों ओर ग्रामीण की जान जोखिम में

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






, दुद्धी, सोनभद्र (02 सितंबर 2026)।तहसील दुद्धी के अंतर्गत जोरूखाड़ और महुअरिया गांव के बीच मालिया नदी पर बना पुल पूरी तरह से टूट कर धंस गया है। हालत इतनी गंभीर है कि पुल कभी भी भरभरा कर नदी में समा सकता है और कोई भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।






मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुल के एप्रोच का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से टूट कर अलग हो गया है। मिट्टी कट गई है, पत्थर बिखर गए हैं। नदी उफान पर है और तेज बहाव पुल के पिलरों से टकरा रहा है। इसके बाद भी जान जोखिम में डालकर लोग इसी पुल से निकलने को मजबूर हैं।


यह पुल जोरूखाड़, महुअरिया और सहित दर्जनों गांवों की लाइफलाइन है। बगल में स्कूल होने के कारण इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे पढ़ने के लिए गुजरते हैं।







इस संबंध में ग्राम सभा फुलवार के सम्मानित नागरिक प्रेम शंकर यादव जी ने बताया कि* "मालिया नदी के पुल की स्थिति बहुत ही गंभीर और दयनीय हो गई है। यह पुल कभी भी हादसे का शिकार बन सकता है। इसी रास्ते से बगल के स्कूल के तमाम बच्चे रोज पढ़ने जाते हैं, उनकी जान को हमेशा खतरा बना रहता है। हमारी जिला प्रशासन सोनभद्र से मांग है कि इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द से जल्द पुल की मरम्मत / निर्माण कराने का कष्ट करें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।"


ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले प्रशासन मौके का निरीक्षण कर पुल पर आवागमन को सुरक्षित करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume