Top News

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय

 धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4), 3(5) बीएनएस के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खलियारी सोनभद्र 







      पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में वांछित अपराधियों/अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल*  तथा क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।


 थाना रायपुर पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 138/2026, धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4), 3(5) बीएनएस* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक पुत्र रामजी साव, निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा *ग्राम दरमा पहाड़ी मोड़* से आज दिनांक 13.09.2026 को समय करीब 21:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

अशोक पुत्र रामजी साव, निवासी ग्राम पड़री, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।


*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. श्री विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 श्री सूबेदार यादव, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

3. का0 चन्द्रकेश चौहान, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 मुकेश सिंह, का0 आदर्श कुमार, थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume