Top News

गौ तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





विंढमगंज पुलिस की कार्रवाई, झारखंड निवासी सुमेश चौधरी को हीराचक से पकड़ा; गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम में दर्ज था मुकदमा

विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने गो तस्करी से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना विंढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 119/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना विंढमगंज से संबंधित वांछित आरोपी सुमेश चौधरी पुत्र स्व. भीखू चौधरी, निवासी वार्ड नंबर-08, ग्राम हरादगा कला, पोस्ट भांगोडीह, थाना रमना, जनपद गढ़वा, झारखंड को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को ग्राम हीराचक के पास सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति तथा कांस्टेबल भूपेंद्र पाण्डेय, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गो तस्करी एवं पशु क्रूरता से जुड़े मामलों में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume