Top News

अस्पताल में मरीजों संग बांटी खुशियां: प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष की बिटिया का जन्मदिन बना मिसाल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






 सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मुस्कान और स्टाफ ने माला पहनाकर दिया आशीर्वाद, मरीजों को बांटे फल और मिठाई









दुद्धी, सोनभद्र।आधुनिक चकाचौंध और महंगे आयोजनों से दूर, समाज सेवा को समर्पित संस्था प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी की पुत्री परी कुमारी का जन्मदिन इस बार बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया गया। नन्ही परी ने अपने जन्मदिवस के विशेष अवसर पर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचकर मरीजों और चिकित्सकों के बीच खुशियां साझा कीं, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।सरकारी अस्पताल परिसर में आयोजित इस सादे और गरिमामय कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद डॉक्टर मुस्कान और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने लाडली परी कुमारी का मुंह मीठा कराया और उसे माला पहनाकर जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। डॉक्टर सुनील, डॉक्टर ऐमन,डॉक्टर मुस्कान ने बिटिया के उज्जवल और यशस्वी भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।इस सेवा कार्य के अंतर्गत परी कुमारी ने अपने माता-पिता के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने वहां उपचाराधीन मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके बीच फल, ब्रेड, बिस्कुट और मिठाइयां वितरित कीं। अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के चेहरे नन्ही बच्ची से उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे।प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास कुमार अग्रहरी ने इस मौके पर कहा कि बच्चों के भीतर बचपन से ही सेवा और मानवीय मूल्यों के संस्कार डालना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर साल बेटी का जन्मदिन अस्पताल में मरीजों के बीच मनाया जाता है, ताकि समाज में सादगी और परोपकार का संदेश जाए। 


इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume