Top News

सूर्य मंदिर के समीप यात्री शेड का हुआ भूमि पूजन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 








राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने किया शिलान्यास, पर्यटन विकास परियोजना के तहत मिलेंगी आधुनिक यात्री सुविधाएं

विंढमगंज, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग संजीव सिंह गोंड पहुंचे। दोपहर बाद करीब चार बजे मंदिर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबा डिहवार के समक्ष विधि-विधान से हवन-पूजन किया।

पूजन-अर्चन के उपरांत मंत्री ने फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के समीप प्रस्तावित यात्री शेड के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय निर्माण निगम द्वारा पर्यटन विकास कार्य परियोजना के अंतर्गत यहां यात्री हाल सहित विभिन्न सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।

परियोजना के तहत पाथवे, आईसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, पेयजल व्यवस्था, साइनज तथा ड्रिंकिंग वाटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यात्री हाल बनने से क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेषकर जरूरत पड़ने पर यात्रियों को रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

मंत्री ने कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र की सुविधाओं में विस्तार होने के साथ स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी जी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल, अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, उदय जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume