पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
वन भूमि पर बसे मूल निवासियों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाने पर रोक लगाने की उठी आवाज
नौगढ़ चन्दौली
वन भूमि पर अधिकार सहित विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को तेंदुआ गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में वन क्षेत्र में बसे मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करने और वनाधिकार कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग उठाई गई।
वक्ताओं ने कहा कि वन क्षेत्र में पीढ़ियों से निवास कर रहे लोगों के घरों और फसलों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष शम्भूनाथ यादव ने कहा कि अन्य परंपरागत वन निवासियों से 75 वर्ष पुराने कागजात मांगना बंद किया जाय। तीन पीढ़ी अर्थात 75 वर्ष के निवास को आधार मानकर वनाधिकार दावों का निस्तारण किया जाय। पंचायत में कोल, पनिका, चेरो, मांझी आदि समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग भी किया गया।
वक्ताओं ने भरदुआ के दलित किसानों और महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने,विजयपुर-बिजौरा से विस्थापित किसानों का जमीन पर नाम दर्ज करने तथा जबरिया भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग किया गया। किसानों ने कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनके पुश्तैनी अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
पंचायत में बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद करने की मांग कर के वक्ताओं ने कहा कि बेतहाशा बढ़ी महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है। सरकार को महंगाई पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। किसानों को उनकी उपज का डेढ़ गुना दाम दिलाने की भी मांग किया गया।
किसान पंचायत में राजेन्द्र यादव, महिला समिति जिलाध्यक्ष लालमनी विश्वकर्मा, जिलामंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट, परमानंद मौर्य, महानन्द सत्यनारायण, रामनरेश, रामधनी, फेकू राम, रामेश्वर, सीरीमती बलिराम कुरील ईत्यादि ने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment