Top News

करोड़ों की लागत से बन रहे आवासीय विद्यालय के निर्माण पर उठे सवाल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

खलियारी सोनभद्र 





नगवा ब्लॉक के सियरिया में मुख्यमंत्री योजना के तहत अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनाए जा रहे आवासीय विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।


आरोप है कि भवन की छत की ढलाई में मानकों के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है तथा निम्न गुणवत्ता की गिट्टी इस्तेमाल की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच नहीं कराई गई, तो यह महत्वपूर्ण परियोजना गुणवत्ता संबंधी अनियमितताओं की भेंट चढ़ सकती है।


स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित विभाग से निर्माण कार्य, उपयोग की जा रही सामग्री तथा गुणवत्ता की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों और निर्माण एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume