Top News

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर आठ सूत्रीय लंबित एवं न्यायोचित मांगो को लेकर शनिवार को अध्यक्ष मनीष सिंह की अध्यक्षता में लेखपालों ने एक दिवसीय धरना दिया।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 


नौगढ़ चंदौली 






जिसमें शासन व राजस्व परिषद से सकारात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग किया गया।








लेखपाल संघ ने कहा कि राजस्व प्रशासन में लेखपालों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

नामांतरण वरासत राजस्व अभिलेखों का अद्यतन पैमाईश आपदा प्रबंधन आय जाति निवास प्रमाण पत्रों की जांच कानून व्यवस्था ईत्यादि सहित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लेखपाल लगातार कार्य कर रहे हैं।

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची को जारी करना स्थानांतरण प्रकिया को दोबारा शुरू करने विभागीय परीक्षा का प्रमाण एवं प्रमाण पत्र व पदोन्नति सूची जारी करना स्टेशनरी वाहन एवं विशेष भत्तों में बढ़ोत्तरी भूलेख कार्यालयों एवं अन्य पटल से संबद्ध लेखपालों को करना ग्राम सचिवालय में रोस्टर व्यवस्था का बहिष्कार प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति को दूर करना एवं लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करना शामिल है।

लेखपाल संघ का कहना है कि कार्यवृत्त जारी होने के करीब 45 दिनों बाद भी कई मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है।

चेतावनी दिया है कि मांगो पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

धरना में संजय पासवान संदीप कुमार विनीत सहित तहसील के लेखपाल शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume