पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
खलियारी सोनभद
थाना क्षेत्र रायपुर के पंडरी गांव के बाहर सरदार यादव का खेत है, वहीं पर उनकी खेती भी होती है और घर बनाकर रहते भी हैं। घर गृहस्थी का प्रयोग करनेवाला पूरा सामान खेत पर ही रहता है। सरदार यादव ने बताया कि रात्री को मेरे दरवाजा का सिक्कड़ बाहर से चढ़ाकर मेरे ट्रैक्टर और टेम्पो दोनों का बैट्री निकाल कर ले गए, चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं कि दरवाजे के सिटकनी चढ़ाकर बैटरी उड़ा ले गए। सरदार यादव का कहना है कि पर साल भी चोरी हुआ था जिसमें टायर, मशीन और महंगी चीजें चोरी करके ले गए लेकिन इसका शिकायत रायपुर थाने में नहीं किया गया, लेकिन आज फिर ट्रैक्टर और टेम्पो दोनों कि बैट्री खोलकर चोरों के द्वारा हाथ साफ किया गया, चोरी कि शिकायत डॉयल 112 नम्बर पर किया गया जिसमें मौके पर पुलिस पहुंची, छान बिन किया गया और लिखित आवेदन थाने पर देने को कहा गया है। ट्रैक्टर और टेम्पो दोनों गाड़ियां घर के बाहर खड़ी थीं, लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनको तनिक भी डर नहीं है। समझ में नहीं आ रहा है कि चोरों के डर से अपना बहुमूल्य कीमती चीजें ट्रैक्टर और टेम्पो को छुपाकर कहा रखा जाए।



Post a Comment