Top News

मिशन शक्ति अभियान: बाजार से गांवों तक महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 










तिवारीपुर बाजार में जागरूकता अभियान, अमरा भगवती मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


नौगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने तिवारीपुर बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। वहीं नौगढ थाने की पुलिस ने उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में डूमरिया व मझगाई गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और पुलिस की सहायता से जुड़ी जानकारी दिया। अभियान के दौरान चकरघट्टा थाना पुलिस ने चिरप्रसिद्ध शक्तिपीठ अमरा भगवती माता मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लेकर के पुलिस टीम ने तिवारीपुर बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करके सहायता लिया जा सकता है। 

वहीं अमरा भगवती माता मंदिर परिसर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेकर के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गयी।

 थाना नौगढ़ क्षेत्र के डूमरिया और मझगाई गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

इस मौके पर महिला आरक्षी ममता यादव नंदिनी सिंह सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume