पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
अभय, कमलेश, विशेष समेत तीन महिला पहलवानों ने भी बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी की लहर
नौगढ़। कुश्ती के अखाड़े में नौगढ़ के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में नौगढ़ क्षेत्र के छह खिलाड़ियों ने जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
चयनित खिलाड़ियों में अभय यादव, कमलेश कुमार तथा ग्रीको रोमन वर्ग के विशेष कुमार के साथ महिला पहलवान प्रीतम कुमारी, पूजा कुमारी व वंदना शामिल हैं।
तीन पुरुष और तीन महिला पहलवानों की इस सफलता से वनांचल क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपने दमखम का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने की तैयारी में जुटेंगे।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से महिला एवं पुरुष सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर जिले के सहजनवा स्थित मुरारी इंटर कालेज में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए जनपद चंदौली की टीम का चयन ट्रायल रविवार को डॉ. सुधीर रेसलिंग एकेडमी लौदा झांसी में कराया गया।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीरज यादव, राष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव, राष्ट्रीय पहलवान विनोद यादव, कोच चंदन यादव तथा खेलो इंडिया कुश्ती कोच रामजनम यादव की देखरेख
में विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों ने अपनी कुश्ती प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
ट्रायल में चंदौली जिले के फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
फ्रीस्टाइल वर्ग में 57 किलोग्राम में मुलायम यादव, 61 किलोग्राम में शशिकांत, 65 किलोग्राम में अभय यादव, 70 किलोग्राम में विवेक पाल, 74 किलोग्राम में कमलेश कुमार, 79 किलोग्राम में बघेल यादव व 86 किलोग्राम में मनोहर यादव ग्रीको रोमन वर्ग में 55 किलोग्राम में सुनील यादव, 60 किलोग्राम में विशेष कुमार, 63 किलोग्राम में पवन कुमार, 67 किलोग्राम में रोशन यादव, 72 किलोग्राम में मनीष यादव, 87 किलोग्राम में चंद्रजीत पाल व 130 किलोग्राम में अमन यादव तथा महिला वर्ग में 50 किलोग्राम में प्रीतम कुमारी, 55 किलोग्राम में पूजा कुमारी व 57 किलोग्राम में वंदना का चयन हुआ।
जनपद के अति पिछड़े वनांचल क्षेत्र से छह पहलवानों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की सफलता को दर्शाता है।
खिलाड़ियों की उपलब्धि से खेल प्रेमियों और कुश्ती से जुड़े लोगों में काफी उत्साह है।
उम्मीद जताया जा रहा है कि चयनित पहलवान राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करेंगे।

Post a Comment