Top News

पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गजेंद्र नाथ दीक्षित को दी गई श्रद्धांजलि....

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र राजेश कुमार पाठक अधिवक्ता 






सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री गजेंद्र नाथ दीक्षित एडवोकेट के असामयिक निधन पर आज दिनांक 28.10.2026 दिन 3:00 बजे से सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अध्यक्ष श्री अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट की अध्यक्षता व महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एड.के संचालन में किया गया।

   






उक्त शोक सभा में श्री दीक्षित जी  के  चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित किया गया, तदुपरांत उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा स्वर्गीय गजेंद्र नाथ दीक्षित एडवोकेट की जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया, श्री दीक्षित जी का  निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उक्त सभा में श्री राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, विनोद कुमार चौबे, सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, वरुण कुमार पाठक, रविंद्र नाथ पाठक, गोविन्द प्रसाद मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्य, रमेश प्रसाद चौबे,आनंद कुमार मिश्र, अखिलेश मिश्र,अरुण कुमार सिंघल, प्रदीप सिंह, भानु चौहान आदि तमाम सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume