Top News

ग्राम्या संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को लालतापुर गांव स्थित चिराग केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली बृजेश कुमार केसरी 

नौगढ़  चंदौली 










जिसमें 450 किशोर व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक सुझाव व दवा उपचार किया।

विकास खण्ड नौगढ मे  सामाजिक संस्था ग्राम्या संस्थान की ओर से किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष  शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें लालतापुर, झुमरिया, अमदहां व बसौली गांवों के किशोर व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य व यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

इस दौरान किशोरियों के हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई, बीएमआई  जांच करके पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। एनीमिया से ग्रसित कुछ किशोरियों को आयरन की गोली देकर के संतुलित आहार के बारे में बताया गया।

ग्राम्या संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि जनपद के सबसे पिछड़े आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में किशोर-किशोरियों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी है।

जिसके लिए संस्थान लगातार स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चला कर के जागरूक कर रहा है।

कार्यक्रम में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 

सहित ग्राम्या संस्थान से सुरेन्द्र  श्रीराम गनेश राजेश उमेश जयप्रकाश दिलीप सुनीता पूजा  चंद्रकला ईत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume