Top News

कस्बा नौगढ़ में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 




नौगढ़। कस्बा नौगढ़ में सोमवार को देर शाम सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल गश्त कर सतर्कता का संदेश दिया। सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने कस्बा बाजार, दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार की गतिविधियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सी ओ ने कहा कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दिया गया है।

जल्द ही सुधार नहीं होने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।

पुलिस के जवानों ने बाजार की सड़कों प्रतिष्ठानों व सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। 

वहीं स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लिया।

सी ओ ने बताया कि कस्बा बाजार आसपास के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख केंद्र है।

 जहां पर प्रतिदिन काफी संख्या में लोग खरीदारी, जरूरी कार्यों और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं।

जिससे बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। दुर्गा मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी की गई।

 गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह रमेश भारती हेड कांस्टेबल परशुराम रमेश सिंह रीतुराज ईत्यादि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume