पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू
प्राचीन काली माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
कस्बा बाजार का भ्रमण कर दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची
नौगढ़। जय श्रीराम के जयघोष, श्रद्धा और भक्ति के उल्लास के बीच रविवार को नौगढ़ कस्बा राममय हो उठा।
प्राचीन काली माता मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कस्बा बाजार के प्रमुख मार्गों से होकर के कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
कथावाचिका राघव प्रिया ओझा ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य पालन का संदेश देंगी।
नव दिवसीय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
कलश यात्रा प्राचीन काली माता मंदिर से विधि-विधान के साथ शुरू हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु कस्बा बाजार का भ्रमण कर के दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे।
इस दौरान माता रानी के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा में कथावाचिका राघव प्रिया ओझा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, त्याग, प्रेम, सेवा और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाएगी।
भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नगरवासियों की सहभागिता बनी हुई है।
इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज जायसवाल मुकेश केशरी, राजू पांडेय, अजीत विश्वकर्मा, शिवनारायण, संतोष शर्मा अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे।

Post a Comment