Top News

गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्तों की 15 लाख की संपत्ति कुर्क

 


दुद्धी और विण्ढमगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अपराध से अर्जित दो पिकअप वाहन जब्त,

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज दुधि उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 


दुद्धी (सोनभद्र)।उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना दुद्धी पुलिस ने दो शातिर गैंग सदस्यों की अपराध से अर्जित की गई 15 लाख 29 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली है। कुर्क की गई संपत्ति में दो पिकअप वाहन शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस ने थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत यह कदम उठाया।पुलिस के अनुसार, गैंग सदस्य अखिलेश कुमार यादव (पुत्र वैजनाथ यादव, निवासी कूदल, थाना कोन) द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से खरीदी गई पिकअप (वाहन संख्या UP64CT4309), जिसकी कीमत करीब 10 लाख 29 हजार 200 रुपये है, को कुर्क किया गया। इसके साथ ही दूसरे अभियुक्त आशीष यादव (पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी मुडीसेमर/जामपानी, थाना विण्ढमगंज) की 5 लाख रुपये कीमत की पिकअप (वाहन संख्या UP64CT2715) को भी कुर्क किया गया है।जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेशानुसार धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 15,29,200 रुपये की चल संपत्ति की कुर्की की विधिक कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिव कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume