Top News

28 मई 2026 ई० से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसान निर्मल इण्टर कालेज खलियारी, नगवाँ, सोनभद्र के प्रांगण में पाँच दिवसीय श्री हरि कथा का शुभारम्भ दिव्य ज्योति जागृति संस्थान (DJJS)शाखा वाराणसी द्वारा किया गया । कथा के पहले दिन स्वामी श्री शिव शरणानन्द जी महाराज द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चार एवं कथा स्वामी श्री हरि प्रकाशानन्द जी महाराज के मुखारविन्द से सुनने का सुअवसर मिला। दीप प्रज्वलन में वरिष्ठ नागरिक डा० पी० एन . पाण्डेय जी , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खलियारी श्री प्रदीप जायसवाल जी, भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री विमलेश सिंह जी, गुरु भक्त डा० रामसरीखा यादव जी, समाजसेवी श्री वीरेंद्र दुबे जी, आचार्य रामसूरत गुप्ता जी, पत्रकार विजय शंकर ऊर्फ लड्डू पाण्डेय जी, पूर्वांचल प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष श्री विनय पाण्डेय जी, स्वामी विवेकानन्द विद्यालय के प्रबन्धक श्री संतोष दूबे जी, श्री मनोज जायसवाल जी, सुनील मौर्य जी, राजेश जायसवाल जी, नीरज विश्वकर्मा जी शिक्षक संतोष पाण्डेय जी ,नंदलाल पासवान जी,अवधेश यादव जी सहित कई गणमान्यों ने प्रतिभाग किया। कथा समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार (दैनिक जागरण) श्री श्याम सुन्दर पाण्डेय जी द्वारा पट्टिकाभिषेक करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आप सभी से आग्रह है कि शायं 5 बजे से 8 बजे तक 01 जून 2026 तक अवश्य पधारें।कथा के तीसरे,चौथे एवं पांचवें दिन दिल्ली से आने वाली साध्वी बहनों का कथा वाचन श्रवण करने का अवसर मिलेगा । श्री हरि कथा संपन्न कराने में युवा संत श्री सुरेंद्र बाबा जी,सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में श्री राम ज्ञान यादव जी एवं धनंजय यादव जी,साधना पैथोलॉजी के प्रभारी श्री महेंद्र प्रताप यादव जी, उपर्युक्त विद्यालय के प्रबंधक श्री विजय यादव जी सहित कई क्षेत्रीय लोगों का पुरुषार्थ सराहनीय है।

 



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume