Top News

भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधायकों के भ्रष्टाचार की जांच हो

 

रामराज सिंह गोंड सोनभद्र। 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज दिनांक 29 मई 2026 को सोनभद्र जनपद में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने बताया कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार से आम जनता पूरी तरह त्रस्त है। भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं। इन जनविरोधी नीतियों और घोटालों को उजागर करने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। भाजपा सरकार के मंत्रियों व विधायकों की संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। आगे कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश में आर्थिक मंदी का हवाला दे रही है वहीं दूसरे तरफ सत्ताधारी दल के विधायक और सांसद जनता की संपत्ति को लूटने में ही अपना कार्यकाल बिता रहे हैं कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के जितने भी सांसद विधायक हैं उन्होंने जो अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का ब्यौरा दिया था और आज जो उनकी संपत्ति है उसकी विधिक रूप से जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार को उजागर किया जाए । पत्रकार वर्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के अलावा पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कन्हैयालाल पांडे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन उर्फ बाबू भाई जिला कांग्रेस कार्यालय के कंट्रोल रूम प्रभारी आशीष सिंह उपस्थित रहे



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume