Top News

महोबा कांड पर सोनभद्र कांग्रेस का हल्ला बोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन


पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र  विजय शंकर पाण्डेय 


महोबा में NEET की तैयारी कर रही दलित छात्रा के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय यातना की घटना को लेकर सोनभद्र कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि छात्रा का 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन दिए गए, सिगरेट से दागा गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कांग्रेस ने इसे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने वाली घटना बताया।

कांग्रेस ने पांच प्रमुख मांगें रखीं:

1. *निष्पक्ष जांच* – पूरे प्रकरण की समयबद्ध उच्च स्तरीय जांच कराकर पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाए।

2. *कठोरतम सजा* – सभी आरोपियों और मददगारों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा दिलाई जाए।

3. *सुरक्षा* – पीड़िता और परिवार को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा दी जाए, क्योंकि उन्हें दबंगों और आरोपियों के करीबियों से खतरा है।

4. *आर्थिक मदद* – पीड़िता के इलाज की व्यवस्था सरकार करे और परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

5. *पुलिस पर कार्रवाई* – अपहरण के बाद 16 दिनों तक निष्क्रिय रही स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कर लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूरा समाज इस अमानवीय कृत्य से स्तब्ध और आक्रोशित है। कांग्रेस ने विश्वास जताया कि राज्यपाल संज्ञान लेकर तत्काल कठोरतम कार्रवाई के निर्देश देंगे। उपस्थित रहे शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक,कोषाध्यक्ष पी सी सी सदस्य राजबली पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे,R T I जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला सचिव कन्ट्रोल प्रभारी आशीष सिंह, जिला सचिव मंजू देवी, शहर उपाध्यक्ष विशिष्ट चौबे, स्वतंत्र साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष नेताम, ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 *जिलाध्यक्ष*

रामराज सिंह गोंड 

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume