Top News

ब्लॉक परिसर में अंधी तूफान में गिरे पेड़ों को बिना नीलामी बेचने का आरोप*

 



*नगवां ब्लॉक का है मामला पिछले दिनों आई अंधी तूफान में गिर गए थे पेड़*

पूर्वांचल कि आवाज खलियारी 


नगवां सोनभद्र ।
विकास खंड नगवां के ब्लॉक  परिसर में पिछले दिनों आई तेज आंधी तूफान ने कई पेड़ों को गिरा दिया था जिसमे ब्लॉक के अधिकारियों पर बिना नीलामी प्रक्रिया किए ही पेड़ बेच देने का गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

        जानकारी के अनुसार पिछले दिनों आई तेज आंधी तूफान में नगवां ब्लॉक परिसर में लगे कुछ पेड़ गिर गए थे जिसको बिना कागजी कार्रवाई किए बिना नीलामी प्रक्रिया पूरा किए बेचने का आरोप ब्लॉक के अधिकारियों पर लग रहे हैं जो अत्यंत गंभीर मामला है जो शासन प्रशासन के कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है सरकारी संपत्तियों को अधिकारी अपनी निजी संपत्ति समझकर बेच दे रहे हैं उससे अर्जित धन सरकारी खाते में गया या निजी हित में गया इसकी जानकारी सार्वजनिक करना सरकार की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।

     


सूत्रों का कहना है कि पूर्व में भी ब्लॉक परिसर में स्थित शीशम की कीमती लकड़ी को बेच दिया गया था इस मामले में भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।वही क्षेत्रीय लोगों का कहना है और ब्लॉक परिसर की बेची गई लकड़ी को कितने में बेचा गया बेचने में नीलामी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया अगर नीलामी किए बिना ही बेच दिया गया तो कितने मे बेचा गया क्या लकड़ी की बेच से अर्जित धन सरकारी कोष में जमा हुए या निजी कोष में ब्लॉक अधिकारी ये जानकारी सार्वजनिक करें।

     


इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी अनील सिंह से बात किया गया कि आप बिना नीलामी के आपने पेड़ बेच दिया है उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है, मैंने नीलामी। करने के बाद और पुरी प्रकिया के बाद ही पेड़ बेचा गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume