Top News

*बीजपुर साइबर टीम आवेदक से फ्राड हुई 27,000/- रुपये की धनराशि करायी गयी वापस-*

पूर्वांचल की आवाज न्यूज़


सोनभद्र थाना बीजपुर पुलिस ने आवेदक गोविन्द प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व0 दूधनाथ निवासी ग्राम बीजपुर, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा 27,000/- रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी थी। उक्त प्रकरण के संबंध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी। साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध एसपी सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, सीओ दुद्धी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल नेतृत्व में थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा *NCRP पोर्टल* का अवलोकन कर प्रकरण की जांच की गयी। जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से ई-मेल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की फ्राड हुई *27,000/- रुपये* की धनराशि सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करायी गयी। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा थाना बीजपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

धनराशि वापस कराने वाली टीम के प्रभारी राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष थाना बीजपुर, उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय,

का0 सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क,

म0का0 निहारिका पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क थाना बीजपुर,साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर सेल पर संपर्क करें। साथ ही cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर तत्काल सहायता प्राप्त करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume