Top News

*हिंडालको रेनुसागर ने प्याऊ का किया शुभारम्भ*


पूर्वांचल की आवाज न्यूज़ 


सोनभद्र थाना अनपरा परिक्षेत्र में आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर द्वारा सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत औड़ी, अनपरा एवं डीबुलगंज क्षेत्र में आमजन को शीतल पेयजल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध कराने हेतु प्याऊ लगाकर जनसेवा का कार्य किया गया। इस अवसर पर मुख्य 

अतिथि अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार विशिष्ट अतिथि अधिशासी अधिकारी अपर्णा मिश्रा एवं एचआर हेड आशीष पांडेय तथा ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने फीता काटकर प्याऊ का शुभारम्भ किया।


कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने हिंडालको रेनुसागर की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा समय-समय पर क्षेत्र में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दिनों में भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद क्षेत्रों में इसी प्रकार की जनसेवा गतिविधियों का संचालन निरंतर जारी रहेगा।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के अधिकारी गण सदानन्द पांडेय, आर.के. बर्मा, आर.एन. यादव एवं शिवम पाठक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume