Top News

सवर्ण आर्मी प्रमुख के आगमन को लेकर तैयारियां तेज*

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 



सोनभद्र
। सवर्ण आर्मी सोनभद्र इकाई ने संगठन के प्रमुख सर्वेश पांडे के जनपद आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे एवं जिला महासचिव बम बम दुबे ने घोरावल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया।

ग्राम सभा मर्करी में जिला सचिव सुशील देव पांडे द्वारा एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र पांडे एवं अवधेश पांडे ने संयुक्त रूप से की। इसके अतिरिक्त शाहगंज, शिवद्वार एवं घोरावल में भी बैठकों का आयोजन किया गया, जहां सवर्ण समाज के प्रबुद्धजनों के साथ आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा एवं रणनीति बनाई गई।

जनसंपर्क अभियान में निर्भय झा, अन्नू शुक्ला, किशोर मिश्रा एवं मोनू तिवारी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

सभा को संबोधित करते हुए जिला महासचिव बम बम दुबे ने संगठन के उद्देश्यों एवं विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। वहीं जिला अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने आगामी 20 जून को रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की, जहां सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडे का आगमन प्रस्तावित है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume