Top News

बड़ा हनुमान दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

 


वीआईपी रोड पर हजारों श्रद्धालुओं को कराया गया भोजन, सेवा भाव से गूंजा पूरा क्षेत्र

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र 



सोनभद्र/ओबरा। कॉन्वेंट स्कूल के बगल स्थित वीआईपी रोड पर बड़े हनुमान जी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कर्मचारी नेता संजय पासवान के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


पूरा क्षेत्र भक्ति, सेवा और मानवता के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं और राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां सभी के लिए प्रेम और सम्मान के साथ भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन स्थल पर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।




कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास सिंह चीकू, मोनू शुक्ला, रंजीत यादव, रौशन सिंह, शेरा पटेल एवं श्याम जी मिश्रा की विशेष भूमिका रही। सभी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यवस्था संभालते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।


स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, सेवा और सद्भावना का संदेश देते हैं। आयोजन देर शाम तक श्रद्धा और उत्साह के साथ चलता रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume