Top News

चतरा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला अधिकारी को ज्ञापन

 


सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, मण्डल चतरा के महामंत्री श्यामू मिश्रा ने जिलाधिकारी, सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की तीन प्रमुख जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मिश्रा ने बताया कि *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चतरा* पूरे ब्लॉक का एकमात्र अस्पताल है। दूर-दराज के क्षेत्रों एवं दूसरे ब्लॉकों से भी मरीज यहां आते हैं, जिसके कारण मरीजों का अत्यधिक दबाव है। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं चालू रहती हैं, परंतु यहां मात्र 2 चिकित्सक, 1 फार्मासिस्ट एवं 1 वार्डबॉय ही तैनात हैं। स्टाफ की कमी के कारण डॉक्टरों व कर्मचारियों को मरीजों के इलाज में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पीएचसी चतरा में कम से कम 2 अतिरिक्त चिकित्सक तथा 1 फार्मासिस्ट एवं 1 वार्डबॉय की तत्काल नियुक्ति की मांग की। 



 *मनरेगा कार्यों में अनियमितता* ब्लॉक चतरा के कई गांवों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। *रामगढ़ मार्केट में अवैध अतिक्रमण*रामगढ कस्बा के कब्रिस्तान से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी, चतरा कार्यालय तक अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां लगाकर कब्जा किया गया है इसी मार्ग पर तीन विद्यालय संचालित होते हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं को परेशान किया जाता है, जिससे उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है। श्री मिश्रा ने जनहित में अवैध अतिक्रमण हटवाकर उचित कार्रवाई की डीएम से मांग की।  श्यामू मिश्रा ने कहा कि उपरोक्त समस्याएं आम जनता से सीधे जुड़ी हैं और इनके शीघ्र निराकरण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा की है कि इन बिंदुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume