पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र संपादक विजय शंकर पाण्डेय
-ईदुल अजहा,,बकरीद,, त्यौहार के मद्देनजर राजेश राय पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई,जिसमें समाज से जुड़े संभ्रांत नागरिकगढ़ उपस्थित होकर त्यौहार से जुड़े हुए बातों पर चर्चा की।आगामी त्यौहार दिन बृहस्पतिवार को 28 मई को होना सुनिश्चित हैं ईदुल अजहा नमाज को लेकर इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की कानूनी सलाहकार एड0 शैफुल्ला उर्फ लाला बाबू ने बताया कि ईदगाह मक्तब जब्बारियां में 7.30 बजे नमाज़ अदा की जाएगी वहीं रजा जामा मस्जिद में 8 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी तथा कुर्बानी किए गए बकरों के अवशिष्ट को एक जगह एकत्रित कर नगर पंचायत दुद्धी द्वारा उसको गड्ढे में दफ़न किया जाए। वही अमावर तिराहे वो संकट मोचन मंदिर तथा म्योरपुर तिराहे पर आए दिन जाम को लेकर भी गहन मंत्रणा हुई की अमावर तिराहे व म्योरपुर तिराहा पर खड़ी वाहनों को 100-100 मीटर दूरी पर टेंपू व बसों का ठहराव कराई जाएगी।
मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, फत्तेह मोहम्मद खान,कलीमुल्ला खान,जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,राजकुमार अग्रहरि, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह,पंकज जायसवाल,सुरेंद्र जायसवाल,सुमित सोनी सभासद,जगत नारायण प्रधान,कमलेश अग्रहरि,मनीष जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहें। वही सुरक्षा की दृष्टिगत दुद्धी कोतवाली के एस एस आई संजय सिंह,दीवान सर्वेश सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहें।


Post a Comment