Top News

श्रमिकों के हित में बड़ी पहल

 


ओबरा सीटीपीएस में नवनिर्मित “श्रमिक सुविधा केंद्र” का हुआ भव्य उद्घाटन


पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

ओबरा/सोनभद्र। श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ओबरा सीटीपीएस परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित “श्रमिक सुविधा केंद्र” का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक ओबरा इं० आर०के० अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




श्रमिक सुविधा केंद्र का निर्माण श्रमिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में कराया गया है। केंद्र में स्वच्छ पेयजल, विश्राम की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रमिकों को कार्य के दौरान बेहतर वातावरण और अधिक सुविधा मिल सके।


उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पहल को उ०नि०लि० के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी, आईएएस के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में साकार किया गया है। उनके निर्देशन में निगम द्वारा श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जो कार्यस्थल की गुणवत्ता में सुधार के साथ श्रमिकों के जीवन स्तर को भी बेहतर बना रहे हैं।


इस अवसर पर मुख्य रूप से इं० दूधनाथ, महाप्रबंधक (ब), इं० एस०के० सिंघल, महाप्रबंधक (स), इं० अजय कुमार राय, महाप्रबंधक (जनपद), इं० निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रशासन), इं० अजय कुमार शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता, इं० सुरेश चन्द्र मिश्र, अधीक्षण अभियन्ता, इं० अंकुर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सीआईएसएफ के कार्मिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में इं० विकास गौरव, अधिशासी अभियन्ता, इं० अंकित सिंह, सहायक अभियन्ता, दीपक सिंह एवं दिनेश कुमार गुप्ता, अवर अभियन्ता की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।




इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक ओबरा ने श्रमिकों के हित में ऐसे कल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume