• 'राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री शेख टीपू सुल्तान: ग्राउंड जीरो पर डटी रही मीडिया टीम, तब जागा प्रशासन
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली विजय शंकर पाण्डेय
• ग्रामीणों का संगीन आरोप— "पहले भी दिया जा चुका था आवेदन, विभाग की लापरवाही से बढ़ा विवाद"
कटैसर/चंदौली । जनपद के ग्राम सभा कटेसर में नाली और मुख्य मार्ग को अवरोधित किए जाने को लेकर चला आ रहा विवाद उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गया, जब ग्रामीणों के आक्रोश के बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने अवैध कब्जे का सीधा और कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख मुख्य आरोपी नफीस उर्फ गुड्डू (पुत्र जहांगीर बादशाह) को खुद के बचाव में आगे आना पड़ा और वह मामले को शांत कराने के लिए सफाई देने लगा। वहीं, दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पर अनदेखी और तानाशाही के कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
दबंगई के कारण नारकीय स्थिति में जीने को मजबूर थे ग्रामीण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कटेसर में जल निकासी के मुख्य मार्ग पर सीवर टूट जाने के कारण पहले से ही स्थिति जर्जर थी। इसी बीच क्षेत्र निवासी नफीस उर्फ गुड्डू द्वारा नाली और रास्ते के मार्ग पर भारी मात्रा में मिट्टी व मलबा डंप करवाकर उसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था। इसके चलते गांव का दूषित और बदबूदार पानी सड़कों पर फैलने लगा और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा।
विरोध बढ़ा तो बीच-बचाव में उतरे नफीस उर्फ गुड्डू
जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर नाली और रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग की और मलबे का तीखा विरोध किया, तो स्थिति बिगड़ती देख आरोपी नफीस उर्फ गुड्डू तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि के कड़े तेवरों और ग्रामीणों के भारी गुस्से को भांपते हुए आरोपी पक्ष बैकफुट पर आ गया और खुद का बीच-बचाव करते हुए सफाई पेश करने लगा।
ग्रामीणों का बड़ा खुलासा: "अधिकारियों को पहले ही दिया था आवेदन"
मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने आरोपी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि इस अवैध कब्जे और जल निकासी की समस्या को लेकर उन्होंने पहले भी संबंधित उच्चाधिकारियों को लिखित आवेदन (शिकायत पत्र) दिया था। लेकिन प्रशासनिक सुस्ती और समय पर कार्रवाई न होने की वजह से आरोपी के हौसले बुलंद थे, जिसका खामियाजा पूरे गांव को भुगतना पड़ा।
'राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग' के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आया प्रशासन
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान 'राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष'एवं समाचार नेशन न्यूज़ चैनल से ब्यूरो चीफ शेख टीपू सुल्तान और जिला पत्रकार नवीन कुमार यादव अपनी टीम के साथ ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहे। जैसे ही मीडिया टीम ने इस गंभीर समस्या पर लाइव कवरेज और खबर बनाना शुरू किया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया।
मीडिया के तीखे सवालों और ग्रामीणों के धरने के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व अन्य जिम्मेदार लोग कार्य कराने के लिए बाध्य हुए। मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद तनवीर आलम, महेंद्र (बी़डीसी़), राम लखन यादव, राम जी यादव, वेद प्रकाश गौतम, शिवपूजन यादव और बीरबल यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। फिलहाल, मौके पर बने तनाव को देखते हुए रास्ते को पूरी तरह बहाल करने और मलबे को साफ कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Post a Comment