Top News

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

*थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,नाबालिग के साथ दुष्कर्म कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार-*


                         पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा महिला अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 129/26 धारा 65(1), 64(2)M, 352,351(3), 127(2) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट* से सम्बन्धित अभियुक्त शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर 8 ओबरा थाना ओबरा सोनभद्र को दिनांक 12.06.2026 को समय 10.45 बजे चढ्ढा मार्केट ओबरा से गिरफ्तार कर,  विधिक कार्यवाही की जा रही है।




*प्रकरण-* दिनांक 12.08.2026 को  एक व्यक्ति द्वारा थाना ओबरा पर लिखित सूचना दी गई कि एक लड़का शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर 8 ओबरा थाना ओबरा सोनभद्र उसकी 17 वर्षीय पुत्री का लगभग एक वर्ष से पीछा करता था। धीरे-धीरे उसने प्रार्थी की पुत्री से मित्रता स्थापित कर ली तथा उसे बहला-फुसलाकर होटल ले जाता था। भय एवं संकोचवश प्रार्थी की पुत्री ने उक्त बातों की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। दिनांक 07.06.2026 को समय लगभग सायं 06:00 बजे प्रार्थी की पुत्री कोचिंग से पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। इसी दौरान विपक्षी शिवम प्रजापति ने उसे रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए कहा कि वह उससे मिलने क्यों नहीं आती है। साथ ही उसने धमकी दी कि यदि वह उससे मिलने नहीं आएगी तो उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा तथा उसके भाई एवं पिता को जान से मार देगा। घटना के संबंध में प्रार्थी की पुत्री ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को समस्त जानकारी दी। उक्त घटना से प्रार्थी की नाबालिग पुत्री अत्यंत भयभीत एवं मानसिक रूप से व्यथित है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 129/26 धारा 65(1), 64(2)M, 352,351(3), 127(2) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।



*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर 8 ओबरा थाना ओबरा सोनभद्र उम्र – 21 वर्ष


 *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1. प्र0नि0 सदानन्द राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र

2. का0 प्रवीण कुमार राय थाना ओबरा जनपद सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume