Top News

बढ़नीनाला तालाब पर बिना सीमांकन पत्थरगढ़ी ना हो कोई निर्माण कार्य

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 


दुद्धी । दुद्धी कस्बा स्थित बढ़नीनाला तालाब पर नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें स्थानीय लोगों ने यह मांग की है कि बिना सीमांकन पत्थरगढ़ी के कोई भी निर्माण कार्य ना हो नहीं सरकारी पैसे का दुरुपयोग हो । ज्ञातव्य हो कि बढ़नीनाला तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर सरकार ने नगर पंचायत को करोड़ो रुपये का बजट आवंटन किया है लेकिन नगर पंचायत द्वारा कोई बढ़नीनाला तालाब के जमीन का सीमांकन व पत्थरगढ़ी कराये बिना ही कार्य लगातार कराया जा रहा है जिससे तालाब की जमीन जो नक्शे में स्थित है वह सिकुड़ता जा रहा है और आस पास के लोग मौका पाकर तालाब की जमीन पर अतिक्रमण करते जा रहे है जिससे भविष्य में तालाब का स्वरूप ही बदल जाएगा । स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से यह मांग की है कि कस्बा दुद्धी में स्थित तालाब का भूमि को सीमांकन सहित पत्थरगढ़ी करते हुए सुरक्षित किया जाए ताकि तालाब की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा ना किया जा सके तथा सीमांकन पत्थरगढ़ी के बाद ही उक्त तालाब पर निर्माण कार्य करने की बात कही है ।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume