Top News

बोरिंग के नाम पर पैसे लेने के आरोप की सच्चाई आई सामने

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

पीड़ित दंपति ने वन विभाग को दिया लिखित बयान, विभाग को बताया निर्दोष

दुद्धी, सोनभद्र। बघाडू वन क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में बोरिंग के नाम पर पैसे लेने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। गुरुवार को एक पीड़ित दंपति ने प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) से मिलकर वन विभाग के कर्मचारियों पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान सामने आया कि कथित रूप से वन विभाग के नाम पर गांव के ही कुछ लोगों ने मामला सुलह-समझौते के नाम पर पीड़ित से धनराशि ली थी, जबकि कुछ पैसे बोरिंग कराने वाले व्यक्ति द्वारा लिए गए थे। जांच में वन विभाग के किसी कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पाई गई।



इसके बाद पीड़ित पति-पत्नी ने वन विभाग को लिखित बयान सौंपते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें वन विभाग से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वन विभाग द्वारा केवल कागजातों की जांच के लिए उन्हें रेंज कार्यालय बुलाया गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें भ्रमित कर यह कहकर पैसे ले लिए कि वे मामले को रफा-दफा करा देंगे।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है तथा विभाग के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार पाए गए हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें और किसी के बहकावे में न आएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume