पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी की स्वीकृति के उपरांत 24 लेखपालों का स्थानांतरण किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न तहसीलों में कार्यरत लेखपालों को प्रशासनिक आधार एवं निजी अनुरोध के आधार पर अन्य तहसीलों में तैनात किया गया है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार दुद्धी तहसील में कार्यरत 11 लेखपालों का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया है। इनमें कई लेखपालों का स्थानांतरण राबर्ट्सगंज, ओबरा और घोरावल तहसीलों में किया गया है। वहीं अन्य तहसीलों से भी कई लेखपालों की तैनाती दुद्धी में की गई है।
जारी आदेश में सभी स्थानांतरित लेखपालों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें तथा बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अनुपालन सुनिश्चित करें।यह आदेश जिलाधिकारी की स्वीकृति के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सोनभद्र द्वारा जारी किया गया है।
सोनभद्र: 24 लेखपालों का स्थानांतरण, पूरी सूची
1. पंकज कुमार चौबे – दुद्धी ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
2. दुर्गेश पाण्डेय – दुद्धी ➜ राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध)
3. सुरेश सिंह – राबर्ट्सगंज ➜ घोरावल (प्रशासनिक आधार)
4. मनोज कुमार – राबर्ट्सगंज ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
5. शनि कुमार शर्मा – घोरावल ➜ ओबरा (निजी अनुरोध)
6. रमेश मिश्र – दुद्धी ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
7. साजिद खान – राबर्ट्सगंज ➜ दुद्धी (प्रशासनिक आधार)
8. इंदुशेखर त्रिपाठी – घोरावल ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
9. उपेन्द्र गिरी – घोरावल ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
10. अनीता गुप्ता – राबर्ट्सगंज ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
11. प्रशान्त कुमार गुप्ता – ओबरा ➜ दुद्धी (प्रशासनिक आधार)
12. सन्तोष कुमार सिंह – दुद्धी ➜ राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार)
13. नेहा कुमारी – दुद्धी ➜ राबर्ट्सगंज (निजी अनुरोध)
14. राकेश कुमार – दुद्धी ➜ घोरावल (प्रशासनिक आधार)
15. धीरज पटेल – दुद्धी ➜ घोरावल (प्रशासनिक आधार)
16. चंद्रशेखर – दुद्धी ➜ घोरावल (प्रशासनिक आधार)
17. अशोक जायसवाल – दुद्धी ➜ घोरावल (प्रशासनिक आधार)
18. सत्य प्रकाश दूबे – ओबरा ➜ दुद्धी (प्रशासनिक आधार)
19. बबलू – ओबरा ➜ दुद्धी (प्रशासनिक आधार)
20. सर्वजीत मिश्रा – घोरावल ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
21. उत्कर्ष श्रीवास्तव – घोरावल ➜ ओबरा (प्रशासनिक आधार)
22. अमित शुक्ला – घोरावल ➜ दुद्धी (प्रशासनिक आधार)
23. विनय कुमार सिंह – दुद्धी ➜ राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार)
24. संतोष कुमार – दुद्धी ➜ राबर्ट्सगंज (प्रशासनिक आधार)

Post a Comment