Top News

10 जून को नोवा हॉस्पिटल में निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 

दुद्धी । दुद्धी स्थित नोवा हॉस्पिटल में 10 जून को निःशुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर इंडिरा आईवीएफ (Indira IVF) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर दंपत्तियों को संतान सुख से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श देंगे।

शिविर बुधवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक दंपत्ति नोवा हॉस्पिटल, तुलसी निकेतन, धर्मशाला रोड, दुद्धी पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस शिविर का उद्देश्य निःसंतान दंपत्तियों को सही मार्गदर्शन और आधुनिक उपचार की जानकारी प्रदान करना है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume