Top News

जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्रदिनांक: 15 जून 2026सोनभद्र में मेसर्स डी.एस. माइनिंग का खनन तत्काल बंद न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी, कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिल्ली, मारकुंडी और खरटिया में संचालित मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा नियमों की अनदेखी और जनसुरक्षा से खिलवाड़ के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। आज जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सोनभद्र से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि उक्त खनन पट्टे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और जनसुरक्षा संबंधी शिकायतों का परीक्षण कर उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड (पूर्व प्रत्याशी, ओबरा विधानसभा 2022) ने बताया कि बीते 12 जून 2026 को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम सभा-खैरटिया में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया था। इस चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर आदिवासी एवं वंचित समुदायों का भारी आक्रोश सामने आया। ग्रामीणों का आरोप है कि मेसर्स डी.एस. माइनिंग द्वारा किए जा रहे खनन कार्यों से स्थानीय पर्यावरण और जनसुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।जिलाध्यक्ष की चेतावनी:जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने जिला प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा, "यदि इस विवादित खनन कार्य को तत्काल बंद नहीं कराया गया, तो कांग्रेस पार्टी स्थानीय ग्रामीणों के हक के लिए सड़कों पर उतरेगी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को बाध्य होगी। इस आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।"प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल:इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे: नि.प्रदेश सचिव कमलेश ओझा नि. प्रदेश सचिव ई. जितेन्द्र पासवान पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी R T I जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे पिछड़ा प्रकोष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश यादव सभी नेताओं ने एक स्वर में जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल विभागीय कार्रवाई की समीक्षा करने और खनन पर रोक लगाने की मांग की है।       


     


    भवदीय,

(रामराज सिंह गोंड)

जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी सोनभद्र,

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume