Top News

योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 22वें दिन गूंजा ओबरा, योग-साधना से स्वास्थ्य का संदेश

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

21 जून योग महोत्सव की तैयारियां तेज, पतंजलि परिवार ने दिया निरोग भारत का संकल्प





ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन में सोनभद्र पतंजलि परिवार के तत्वावधान में आयोजित योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 2026 के 22वें दिन प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ओबरा सिंचाई विभाग के कार्यालय अधीक्षक लालजी तथा योग शिक्षक नरेंद्र सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भजन गायक रवी सिन्हा ने योग गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित साधकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर ई. इंद्रजीत एवं सदस्य घनश्याम सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


योगाचार्य वीरेंद्र योगी ने प्रशिक्षण सत्र में कहा कि परम पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी जागरण आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे जीवन में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति नियमित रूप से योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करे तो अनेक बीमारियों से बच सकता है।




प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, हनुमान दंड, बैठक, मिश्र दंड, पलट दंड, शेर दंड, सर्प दंड, पद्मासन और ताड़ासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन सिखाए गए। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करने पर विशेष जोर दिया गया।


योग शिक्षकों को प्राण, पंचकोश, एक्यूप्रेशर, मुद्रा विज्ञान तथा शरीर की मुख्य नाड़ियों इड़ा, पिंगला और सुषुम्ना नाड़ी के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही नाड़ी शोधन की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।


महिला पतंजलि योग समिति सोनभद्र दक्षिणी क्षेत्र की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पतंजलि योगपीठ से योग शिक्षक बनकर महिलाएं न केवल स्वयं बल्कि अपने परिवार और समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित कर सकती हैं। इस अवसर पर योग शिक्षिका गीता यादव, मंजू देवी, किरण और प्रियंका ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


वीरेंद्र योगी ने बताया कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस International Day of Yoga के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षकों द्वारा जिले, तहसील और ब्लॉक स्तर पर भव्य योग महोत्सव आयोजित करने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार योग महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा।


कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। अंत में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में संकल्प लिया—


“योग को जीवनशैली बनाएं, ऋषियों की परंपरा को सार्थक करें — करें योग, रहें निरोग।”

जय हिंद! भारत माता की जय!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume