Top News

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

ओबरा में श्रमिकों का बड़ा विरोध, CM योगी तक पहुंची शिकायत


मजदूरी नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन — संविदा श्रमिक संगठन की चेतावनी


श्रमिकों के हक़ पर डाका? 

वीनस इंजीनियरिंग के खिलाफ मोर्चा तेज़






ओबरा/सोनभद्र। ओबरा परियोजना की संविदा कार कंपनी वीनस इंजीनियरिंग के खिलाफ श्रमिकों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। दिनांक 12/06/2026 को कंपनी के दर्जनों श्रमिक अपनी समस्याओं को लेकर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के मंत्री उमेश पटेल के आवास पर पहुंचे और अपनी पीड़ा बताते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा।


प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के बाद भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने वीनस इंजीनियरिंग के खिलाफ मोर्चा तेज़ कर दिया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा दो महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, साथ ही बोनस भी नहीं दिया जा रहा, जिससे श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।




मामले की गंभीरता को देखते हुए संगठन अध्यक्ष श्री मणि शंकर पाठक ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी, लेबर कमिश्नर तथा मुख्य महाप्रबंधक को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।


संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वीनस इंजीनियरिंग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। संगठन का कहना है कि वह लगातार श्रमिक हितों की आवाज़ उठाता रहा है, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।


मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, नॉलेश वर्मा सहित श्रमिक छोटू कुमार, चंद्रभान, सुरेंद्र कुमार, कन्हैया लाल, इंद्र कुमार यादव, राजेश Kumar आदि उपस्थित रहे।


अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर मामले पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं, क्योंकि श्रमिकों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume