Top News

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र तिवारी संवाददाता 


➤ *थाना दुद्धी पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

➤ *अवैध संबंध के कारण हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण, 48 घंटे के भीतर अभियुक्त गिरफ्तार*

➤ *हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू बरामद*


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री राजेश कुमार राय* के निकट पर्यवेक्षण में हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी *श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना दुद्धी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया।




*• घटना का संक्षिप्त विवरण -*

दिनांक 09.06.2026 को वादी जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र द्वारा अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या के संबंध में थाना दुद्धी पर *मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कराया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।


*• कृत कार्यवाही -*

थाना दुद्धी पुलिस द्वारा तत्परता एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया। दिनांक 11.06.2026 को बघाड़ू-भीसूर रोड स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त *राजेन्द्र विश्वकर्मा* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक चाकू बरामद किया गया।


*• पूछताछ का विवरण -*

पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक समासिंह गोड़ पुत्र मोहन गोड़, निवासी महुअरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार मृतक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए मना कर चुका था, किन्तु मृतक उसकी बात नहीं मानता था। इसी कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित था। 

दिनांक 09.06.2026 को उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। वहां दोनों ने शराब खरीदी तथा ग्राम मुरता स्थित खेमा नदी पुलिया के नीचे बैठकर शराब का सेवन किया। इसके पश्चात अभियुक्त ने अपने पास रखे चाकू एवं मौके पर पड़े पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर दी।


*• गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*

1. *नाम -* राजेन्द्र विश्वकर्मा

   *पिता का नाम -* बब्बन विश्वकर्मा

   *उम्र -* 22 वर्ष

   *निवासी -* डुमरपान, थाना सोनावल, जनपद बलरामपुर, छत्तीसगढ़।


*• बरामदगी का विवरण -*

1. एक अदद मोटरसाइकिल संख्या *UP64 BB 9969*।

2. एक अदद घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू)।


*• गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम -*

1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

2. हे0का0 भागीचन्द्र, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

3. हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 खालिद खान, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।


*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume