Top News

कथा श्रवण से होती है मन की शुद्धि, मिलती है मुक्ति: धानी शास्त्री . यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

. भजन संध्या व रासलीला का लोग ले रहे आनंद

-  विराट रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन शिव मंदिर में किया गया रुद्राभिषेक पूजन, कमल व गुलाब के फूल से किया गया बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार

- प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति

- प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

- कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में  चल रहा है आयोजन






सोनभद्र। कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में शुक्रवार को विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन-अर्चन कराया गया।यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया, जबकि कमल व गुलाब के फूल से बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री ने कहा कि कथा श्रवण करने से मन शुद्ध होता है और मुक्ति मिलती है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म से लेकर माता यशोदा तक बासुदेव जी के जरिए भगवान श्री कृष्ण को पहुंचाने की लीला का रसपान कराया। वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए राष्ट्रीय बाल कलाकार श्री राम कृष्ण, श्री राधा कृष्ण व श्री राधे कृष्ण ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत व गजल सुनाया। वृंदावन से आए कलाकारों की रासलीला देखने को भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।



कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं पूजन कार्य कराया जा रहा है। शिव मंदिर में दूध, गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया और कमल व गुलाब के फूल से बाबा भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने ने यह भी बताया कि 13 जून को विराट रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज द्वारा होगी। इसके अलावा कन्याओं की शादी कराई जाएगी। 



कार्यक्रम में मुख्य यजमान दिनेश, उषा देवी, रूपा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, चिंता मौर्य,  उर्मिला देवी, विमला देवी, शशि देवी, विजय सिंह, मनीष कुमार, कृति सागर, शुभराम महाराज, परमानंद, रमेश कुमार, प्रहलाद, रामखेलावन, किरन मोदनवाल, मानवी, संगीता, मुन्ना बाबा, केवलानंद महाराज, कालो देवी, डॉक्टर विजय, हीरा सिंह, विवेक कुमार मालवीय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume