*
*पार्टी आलाकमान ने ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की कार्यकुशलता पर जताया भरोसा।*
*सोनभद्र सुभासपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,*
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज उत्तर प्रदेश सोनभद् विजय शंकर पाण्डेय संपादक/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
उत्तर प्रदेश सोनभद्र । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के शीर्ष नेतृत्व ने एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी का मीडिया पैनलिस्ट मनोनीत किया है। ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से सुभासपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह की नियुक्ति की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालयों पर जश्न का माहौल देखा गया ,वही सोशल मीडिया/ सोशल साइट्स पर लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की जा रही हैं, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और सहयोगियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया है।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने हमेशा से अत्यंत शालीनता, प्रखरता और पूरी ताकत के साथ मीडिया के सामने पार्टी की नीतियों, विचारों और जनता से जुड़े मुद्दों को रखा है। डिबेट्स और मीडिया मंचों पर सुभासपा का पक्ष मजबूती से रखने की उनकी इसी कार्यशैली को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
वही सोनभद्र के कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखी गई जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने कहा कि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी अपना पक्ष पूरी मजबूती से रखेगी, मंडल महासचिव संतेश्वर सिंह , जिला मीडिया प्रभारी सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ने सयुक्त बयान में कहा कि ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बेहद ही सुलझे हुए व्यक्ति है सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते है तथा टीवी डिबेट में पार्टी का पक्ष पूरी महबूती के साथ रखते है सोनभद्र जिला इकाई के सभी फ्रंटल की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह को प्रवक्ता बनने से मीडिया पैनलिस्ट विंग को और अधिक मजबूती मिलेगी और वे आगे भी शोषितों, वंचितों,पीड़ितों के साथ युवा, महिला और किसानों एवं समाज के हर वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहेंगे। इस मनोनयन पर पार्टी के विभिन्न विंग्स के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Post a Comment