पूर्वांचल की आवाज न्यूज़
ओबरा। बड़ा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार, 2 जून 2026 को हनुमान मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री आशीष सिंह उर्फ बॉबी सिंह के सौजन्य से संपन्न हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के दौरान मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद एवं आम जनता के लिए यह भंडारा सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना रहा।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजन की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही तथा पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सेवा भाव से स्वागत एवं सत्कार किया गया।
बड़ा मंगल के इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारे की नगरवासियों ने जमकर प्रशंसा की और आयोजक श्री आशीष सिंह उर्फ बॉबी सिंह के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीत चौबे, सूर्या बागी, राजू यादव, राजू वैश्य, विजय सिंह, रविंदर गर्ग, वीरेंद्र मित्तल, अभिषेक अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल, मुन्ना सिंह जी, विवेक सिंह, अरुण सिंह, निशांत सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ पिंकू सिंह, विकास सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती, ममता पाठक, मनोज चौबे,पत्रकार सतीश भाटिया,मुकेश जायसवाल, सभासद नीलू, हैप्पी अग्रवाल एवं आनंद जायसवाल सभासद सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








Post a Comment